SDPO को सौंपी गई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने इसकी जांच नवगछिया एसडीपीओ को सौंप दी है। एसडीपीओ पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
वर्दी में QR कोड से पैसे मांगने का आरोप
बताया गया है कि सिपाही धनंजय पासवान द्वारा वर्दी में QR कोड स्कैनर के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद मांगे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल सिपाही को लाइन हाजिर कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई से पुलिस विभाग में सख्ती का संदेश
नवगछिया पुलिस की इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वर्दी में नियमों के विपरीत किसी भी तरह की आर्थिक गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ